स्थानीय संवाददाता बनें
अगर आप अपने वार्ड, गाँव या प्रखंड की ख़बरें नियमित भेजना चाहते हैं, तो हमें फ़ेसबुक पर संदेश भेजिए। इसके लिए इस साइट पर कोई फ़ॉर्म नहीं है, और हम आपका फ़ोन नंबर नहीं माँगते। आप अपने इलाक़े और पसंद के विषय बताइए, बाक़ी बातचीत वहीं होगी।
फ़ेसबुक पर संदेश भेजें हमारा फ़ेसबुक पेज
स्थानीय संवाददाता हमारे कर्मचारी या मान्यता-प्राप्त पत्रकार नहीं होते, और इससे कोई वेतन या गारंटी नहीं जुड़ी है।
आचार-संहिता
- सिर्फ़ सच और जाँची हुई बात भेजें। जो ख़ुद नहीं देखा, उसे बताइए कि किसने बताया।
- किसी ख़बर के बदले पैसा, तोहफ़ा या एहसान न लें, और किसी के बारे में न छापने के बदले कुछ न माँगें।
- बच्चों और पीड़ितों की पहचान न बताएँ। जाति या धर्म के आधार पर नफ़रत न फैलाएँ।
- अपनी जान जोखिम में डालकर फ़िल्म न करें। पुलिस या प्रशासन के काम में रुकावट न डालें।
- सिर्फ़ ख़ुद बनाई फ़ोटो और वीडियो भेजें, और उसमें दिखने वालों की निजता का ध्यान रखें।
- हमारे नाम पर किसी को धमकाएँ नहीं और ख़ुद को हमारा कर्मचारी न बताएँ। हम कभी भी बातचीत बंद कर सकते हैं।